शामली: शामली के डीएम व एसपी ने मुजफ्फरनगर में जिला कारागार का निरीक्षण किया, व्यवस्थाओं की जांच कर जारी किए निर्देश
Shamli, Shamli | Sep 29, 2026 शामली जिलाधिकारी आलोक यादव व एसपी एनपी सिंह ने मुजफ्फरनगर में स्थित जिला कारागार का निरीक्षण किया। उन्होंने कारागार की सुरक्षा व्यवस्था, कारागार में बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, मुलाकात कक्ष, चिकित्सालय, स्वच्छता एवं भोजनालय समेत अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर मौके की स्थिति का जायजा लिया। संबंधितों को निर्देश भी जारी किए।