कुरई: सतोसा गांव के खेत में मिला अज्ञात महिला का शव, पुलिस जांच में जुटी
Kurai, Seoni | Sep 30, 2026 सिवनी के कुरई थाना क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। बुधवार को सतोसा गांव के एक खेत में अज्ञात महिला का संदिग्ध अवस्था में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव पर करंट से झुलसने के निशान मिले हैं। प्रारंभिक आशंका है कि जंगली जानवर के शिकार के लिए खेत में फैलाए गए बिजली के तार की चपेट में आने से महिला की मौत हुई होगी।