आठनेर: हिवरा में छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा रैली, बड़ी संख्या में नागरिक हुए शामिल, गांव में वृक्षारोपण का लिया संकल्प
Athner, Betul | Aug 14, 2026 आठनेर विकासखण्ड क्षेत्र के हिवरा गांव में शासन की मंशानुरूप छात्रों और नागरिकों ने भव्य तिरंगा यात्रा निकाली इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से अपने घरों पर तिरंगा लगाने की अपील की आज़ादी के अमृत महोत्सव को हर्षोल्लास से मनाने का संदेश दिया। इस दौरान सभी छात्रों और नागरिकों ने गांव में वृक्षारोपण करने और गांव को हरा-भरा बनाने का संकल्प लिया।