मेजरगंज: हारोलवा-डिहठी सड़क पर जलजमाव से आक्रोश, युवाओं ने शुरू किया आमरण अनशन
मेजरगंज हारोलवा से डिहठी जाने वाली सड़क पर लंबे समय से जलजमाव की समस्या से परेशान युवाओं ने इसके स्थायी समाधान की मांग को लेकर आमरण अनशन शुरू कर दिया है। युवाओं का कहना है कि सड़क पर जलजमाव के कारण राहगीरों और स्थानीय लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।