खातेगांव: नेमावर से निकली 13वीं तिरंगा यात्रा खातेगांव पहुंची, विधायक बोले: 'वंदे मातरम् से तकलीफ वाले देश की भावना नहीं समझते'
रविवार शाम 5:00 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार नेमावर के मणिगिरि पर्वत से 13वीं तिरंगा यात्रा निकाली गई। रविवार को विधायक आशीष शर्मा के नेतृत्व में यह यात्रा करीब 20 किलोमीटर का सफर तय कर खातेगांव पहुंची, जहां बस स्टैंड पर इसका समापन हुआ। इस यात्रा में खातेगांव विधानसभा क्षेत्र से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और युवा शामिल हुए।