शुजालपुर: सेवा संकल्प अभियान में भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शनिवार को शुजालपुर के जनशिक्षा केंद्र बालक नगर में संकुल स्तरीय भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में संकुल क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों से विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपने विचारों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करते हुए सामाजिक सरोकारों एवं सेवा भावना