लालगंज: लालगंज में भाकियू (टिकैत) के पदाधिकारियों ने निकाली तिरंगा यात्रा, राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सौंपा 16 सूत्रीय मांगपत्र
भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिला सचिव ब्रृज राज सिंह अपने पदाधिकारियों के साथ गुरुवार दोपहर बाद करीब 1:30 बजे तिरंगा यात्रा निकालकर 16 सूत्रीय मांग पत्र राष्ट्रपति के नाम तहसील परिसर लालगंज में उपजिलाधिकारी अजीत कुमार को सौंपा। उप जिलाधिकारी अजीत कुमार ने मांग पत्र लेते हुए जिलाधिकारी मिर्जापुर के यहां भेजने का आश्वासन दिए।