आबू रोड: आबूरोड रेलवे स्टेशन से 40 कराटे खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए रवाना किया गया, खिलाड़ियों का स्वागत
आबूरोड़ राजस्थान सरकार के शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित 70वीं राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए सिरोही जिले के 40 चयनित खिलाड़ी रवाना हुए। प्रतियोगिता 1 से 7 अक्टूबर तक जीटीपी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सादुलपुर शहर, श्रीगंगानगर में आयोजित होगी। रवाना होने से पहले रेलवे स्टेशन पर खिलाड़ियों का स्वागत-अभिनंदन किया गया।