उदयपुर धरमजयगढ़: पुसौर ब्लॉक में बाढ़ का पानी उतरा, राहत कैंपों से घरों को लौटे ग्रामीण, अब प्रशासन करेगा फसल नुकसान का आकलन
रायगढ़ जिले के पुसौर ब्लॉक में महानदी का पानी तट के किनारे बसे गांवों में घुस गया था। पानी बढ़ने के बाद ग्रामीणों को घरों से निकालकर पास के गांव में बनाए गए राहत कैंप में रखा गया था। अब पानी काफी हद तक उतर गया है इसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।