गुन्नौर: गांव असदपुर के समीप दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, एक महिला सहित तीन लोग घायल हुए
जुनावई थाना क्षेत्र के जुनावई नरौरा लिंक मार्ग पर गांव असदपुर के रविवार दोपहर करीब 3 बजे दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में जुनावई थाना क्षेत्र के गांव नगलिया निवासी कमलेश देवी और उनके पति धीर सिंह तथा दूसरी बाइक पर सवार जनपद अलीगढ़ के बहरामपुर निवासी फईम सैफी घायल हो गए। एंबुलेंस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।