नौगावां सादात: लगातार बारिश से किसानों की फसलें गिरीं, लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान
नौगावां सादात। पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण नौगावां तहसील क्षेत्र के कई गांवों में किसानों की फसलें खेतों में गिर गईं। इससे किसानों को भारी नुकसान होने की आशंका है। फसलें गिरने से किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया और उनकी चिंता बढ़ गई है। किसानों के अनुसार, लगातार बारिश और तेज हवा के कारण खेतों में खड़ी फसलें जमीन पर बिछ गईं।