बरियारपुर: जलजमाव से ग्रामीणों में आक्रोश का माहौल
सदर प्रखंड अंतर्गत बजरंगबली नगर गांव वार्ड संख्या 14 में जल जमाव से ग्रामीण काफी परेशान। ग्रामीण शुभम कुमार चंदन कुमार द्वारा बताया गया कि रोड पर इतना जल जवाब हो चुका है कि हम लोगों का खाना पीना जीना मुश्किल हो चुका है। मैं जिला प्रशासन से जल्द से जल्द जल जमाव से मुक्ति दिलाने की मांग करता हूं। ताकि हम लोग स्वच्छ रह सके और स्वस्थ रह सके।