घंसौर: अस्पताल में सफाई अभियान के बीच आवारा मवेशियों का जमावड़ा, मरीजों की सुरक्षा पर उठे सवाल
अस्पताल में सफाई अभियान के बीच आवारा मवेशियों का जमावड़ा, मरीजों की सुरक्षा पर सवाल घंसौर। 1 अक्टूबर 2026, दिन गुरुवार। घंसौर मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कर्मचारियों द्वारा आज सफाई अभियान चलाया जा रहा है। अस्पताल परिसर को स्वच्छ रखने के प्रयास के बीच दूसरी ओर आवारा मवेशियों का जमावड़ा मरीजों और उनके परिजनों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है