सर्लाही के प्रतिनिधिमंडल ने सांसद देवेश चंद्र ठाकुर से की शिष्टाचार भेंट, हनुमान नगर बॉर्डर पर मैत्री ब्रिज की मांग
सीतामढ़ी। नेपाल के सर्लाही जिले से आए एक प्रतिनिधिमंडल ने सीतामढ़ी सांसद देवेश चंद्र ठाकुर से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने हनुमान नगर (सोनबरसा–मलंगवा) भारत-नेपाल सीमा पर जलजमाव की समस्या के समाधान और दोनों देशों के नागरिकों के आवागमन को सुगम बनाने के लिए भारत-नेपाल मैत्री ब्रिज के निर्माण का अनुरोध किया।
प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि सीमा क्षेत्र में जलजमाव के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है। मैत्री ब्रिज बनने से भारत और नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्रों के लोगों को काफी सुविधा मिल सकती है।
सांसद देवेश चंद्र ठाकुर ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त करते हुए कहा कि इस संबंध में सरकार के स्तर पर वार्ता और आवश्यक पहल के लिए उनका पूरा प्रयास रहेगा, ताकि मैत्री ब्रिज के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ा जा सके और दोनों देशों के नागरिकों का आवागमन और अधिक सुगम हो।
Dumra, Sitamarhi | Oct 3, 2026