बख्शी का तालाब: सैरपुर हत्याकांड में एक और गिरफ्तारी, फरार सावन निषाद को किया गया दबोचा
लखनऊ के सैरपुर में राज उर्फ मोनू हत्याकांड में पुलिस ने फरार चल रहे एक और आरोपी सावन निषाद को गिरफ्तार कर लिया है। डीसीपी उत्तरी की सर्विलांस टीम और सैरपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने उसे किसान पथ के रैथा अंडरपास से धतिंगरा जाने वाले चक मार्ग से दबोचा। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल भी बरामद की है।