बाढ़: बाढ़ के सती स्थान श्मशान घाट में इलेक्ट्रिक शवदाह गृह के निर्माण की नींव धँसी, गंगा में समाया निर्माण
Barh, Patna | Aug 11, 2026 बाढ़ के सती स्थान श्मशान घाट विकास अंतर्गत बनने वाले इलेक्ट्रिक शवदाह गृह का निर्माण शुरू होते ही बुनियाद धँस गई है। निर्माण शुरू होते ही गंगा का जलस्तर बढ़ा, जिससे बुनियाद का एक हिस्सा गंगा में समा गया। स्थानीय लोगों ने मंगलवार को लगभग 11 बजे बताया कि काम की रफ्तार काफी धीमी है और जगह-जगह गड्ढा करके छोड़ दिया गया है, जिससे हादसा होने का भी खतरा है।