Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Jharkhand
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी

तारानगर विधायक नरेंद्र बुडानिया पहुंचे जिला अस्पताल, घायल सीताराम की जानी कुशलक्षेम, कड़ी कार्रवाई न होने पर दी आंदोलन की चेतावनी चूरू: राजकीय जिला अस्पताल चूरू में तारानगर विधायक नरेंद्र बुडानिया ने पहुंचकर भर्ती घायल सीताराम प्रजापत का हाल-चाल जाना। विधायक ने अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सकों से इलाज की प्रगति की जानकारी ली और पीड़ित को बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। अस्पताल में पीड़ित व उनके परिजनों से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए विधायक नरेंद्र बुडानिया ने राज्य सरकार और प्रशासन पर जमकर निशाना साधा। भ्रष्टाचार और पुलिस कार्रवाई पर बुडानिया ने कहा मैं प्रदेश के मुख्यमंत्री और पुलिस प्रशासन से मांग करता हूं कि घायल सीताराम द्वारा दर्ज कराए गए प्रकरण में अविलंब ठोस और कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही सीताराम ने भ्रष्टाचार के जिन मामलों को उजागर किया था, उन पर भी निष्पक्ष और सख्त जांच होनी चाहिए। आगे चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा यदि इस मामले में प्रशासन द्वारा कोई ठोस कार्रवाई देखने को नहीं मिलती है, तो इस मुद्दे को न केवल विधानसभा में जोर-शोर से उठाया जाएगा, बल्कि सड़क पर उतरकर उग्र विरोध-प्रदर्शन भी किया जाएगा। इस दौरान विधायक के साथ प्रधान संजय कस्वां, कांग्रेस नेता जमील चौहान, महेन्द्र चौधरी, रामेश्वर प्रजापति एडवोकेट,हर्ष लांबा, कपील भाटी सहित अनेक कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने पीड़ित के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। #narandrabudaniya #folower #nonfolower #viralpost #postoftheday #trendingpost #rajandra Rathore

Churu, Churu | Aug 12, 2026
तारानगर विधायक नरेंद्र बुडानिया पहुंचे जिला अस्पताल, घायल सीताराम की जानी कुशलक्षेम, कड़ी कार्रवाई न होने पर दी आंदोलन की चेतावनी चूरू: राजकीय जिला अस्पताल चूरू में तारानगर विधायक नरेंद्र बुडानिया ने पहुंचकर भर्ती घायल सीताराम प्रजापत का हाल-चाल जाना। विधायक ने अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सकों से इलाज की प्रगति की जानकारी ली और पीड़ित को बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। अस्पताल में पीड़ित व उनके परिजनों से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए विधायक नरेंद्र बुडानिया ने राज्य सरकार और प्रशासन पर जमकर निशाना साधा। भ्रष्टाचार और पुलिस कार्रवाई पर बुडानिया ने कहा मैं प्रदेश के मुख्यमंत्री और पुलिस प्रशासन से मांग करता हूं कि घायल सीताराम द्वारा दर्ज कराए गए प्रकरण में अविलंब ठोस और कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही सीताराम ने भ्रष्टाचार के जिन मामलों को उजागर किया था, उन पर भी निष्पक्ष और सख्त जांच होनी चाहिए। आगे चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा यदि इस मामले में प्रशासन द्वारा कोई ठोस कार्रवाई देखने को नहीं मिलती है, तो इस मुद्दे को न केवल विधानसभा में जोर-शोर से उठाया जाएगा, बल्कि सड़क पर उतरकर उग्र विरोध-प्रदर्शन भी किया जाएगा। इस दौरान विधायक के साथ प्रधान संजय कस्वां, कांग्रेस नेता जमील चौहान, महेन्द्र चौधरी, रामेश्वर प्रजापति एडवोकेट,हर्ष लांबा, कपील भाटी सहित अनेक कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने पीड़ित के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। #narandrabudaniya #folower #nonfolower #viralpost #postoftheday #trendingpost #rajandra Rathore - Churu News