शाहजहांपुर: स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने शुक्रवार को जिले में ताबड़तोड़ छापेमारी अभियान चलाया। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुबाष तिवारी के नेतृत्व में टीम ने विभिन्न प्रतिष्ठानों की जांच कर पांच खाद्य पदार्थों के नमूने लिए।