जबलपुर: घर के सामने खड़ी कार पर चोरों ने किया हाथ साफ, रात के अंधेरे में गाड़ी लेकर फरार, वारदात कैमरे में कैद
अधारताल के राममूर्ति नगर में वाहन चोरों ने पुलिस को खुली चुनौती देते हुए घर के सामने खड़ी कार पर हाथ साफ कर दिया। फरियादी इकबाल खान की कार क्रमांक MP20ZA8777 रात के अंधेरे में अचानक गायब हो गई। घर के सामने सुरक्षित खड़ी कार को चोर बड़ी सफाई से लेकर रफूचक्कर हो गए और वाहन मालिक को भनक तक नहीं लगी। सुबह जब इकबाल खान बाहर निकले तो कार गायब देखकर उनके होश उड़ गए