गोरखपुर: गीता प्रेस के मुख्य द्वार पर ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर, मूर्ति का शीशा टूटा, बड़ा हादसा टला
राजघाट थाना क्षेत्र स्थित गीता प्रेस के पास उस समय अपरा तफरी मच गई जब एक ट्रक ने गीता प्रेस के मुख्य द्वार पर जोरदार टक्कर मार दिया,जिससे द्वार के ऊपर लगा मूर्ति का शीशा टूट गया।गनीमत रही की यह हादसा रात के समय हुआ,अगर दिन यह हादसा हुआ होता,तो कोई बड़ी घटना से इनकार नही किया जा सकता था। बता दे की गीता प्रेस के अगल बगल तमाम घर और तमाम दुकाने हैं।