गौरिहार-बांदा मार्ग बंद, खड्डी की छोटी नदी उफान पर
गौरिहार-बांदा मार्ग पर खड्डी की छोटी नदी उफान पर आने से आवागमन पूरी तरह अवरुद्ध हो गया है। वहीं गौरिहार के पास इसी मार्ग पर केल नदी का जलस्तर भी तेजी से बढ़ गया है और पानी पुल को छू रहा है। बीती रात से हुई जोरदार बारिश के बाद क्षेत्र के नदी-नाले उफान पर हैं। प्रशासन ने लोगों से पुल-पुलिया पर पानी ऊपर होने की स्थिति में आवागमन नहीं करने की अपील की है।