📰 कोटेदारों के कमीशन में 35% की बढ़ोतरी
90% से बढ़कर 125% हुआ लाभांश, जसवंतनगर में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का हुआ सजीव प्रसारण
📍 जसवंतनगर। उचित दर विक्रेताओं (कोटेदारों) के लाभांश में सरकार ने 35 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। अब कोटेदारों को 90 प्रतिशत के स्थान पर 125 प्रतिशत लाभांश मिलेगा।
सोमवार को जसवंतनगर मॉडल तहसील सभागार में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कोटेदार और राशन विक्रेता मौजूद रहे।
पूर्ति निरीक्षक शैलेंद्र सागर ने बताया कि जसवंतनगर ब्लॉक में करीब 80 तथा जसवंतनगर, बढ़पुरा और महेवा ब्लॉकों में कुल करीब 190 उचित दर विक्रेता राशन वितरण व्यवस्था से जुड़े हैं। लाभांश बढ़ने से कोटेदारों ने खुशी जताई और इसे आर्थिक राहत देने वाला निर्णय बताया।
कार्यक्रम में जिला पूर्ति अधिकारी इटावा, उपजिलाधिकारी अभिषेक प्रताप सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय कुमार, बिंदु यादव, मीडिया प्रभारी अभिषेक शुक्ला उर्फ रामजी, दुर्वेश तोमर सहित प्रमोद कुमार यादव, मुखिया, शिव प्रकाश, महेश कुमार, राजेश कुमार और अनुज कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।
#जसवंतनगर #कोटेदार #इटावा #DPSChannel #उत्तरप्रदेश