परसिया: आंधी-तूफान से किसानों को हुए नुकसान के मुआवजे की मांग, किसान कांग्रेस ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
ग्राम जाटाछापर, लीखाबाड़ी और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में अचानक आई तेज आंधी तूफान के कारण मक्के की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। कई खेतों में मक्के की फसल गिरकर बर्बाद हो गई। किसानों को हुए इस नुकसान को लेकर किसान कांग्रेस के पदाधिकारियों ग्रामीण किसानों ने सोमवार को चार बजे तहसीलदार परासिया को ज्ञापन सौंपकर फसल नुकसान का सर्वे कर मुआवजा दिलाने की मांग की।