हरसूद: भगवान भरोसे चल रहा सिविल अस्पताल हरसूद, समय पर नहीं आ रहा स्टाफ
कैबिनेट मंत्री डॉक्टर कुंवर विजय शाह के विधानसभा क्षेत्र नया हरसूत का संत मुखरदास बाबा सिविल अस्पताल भगवान भरोसे चल रहा है। शनिवार सुबह 9:30 बजे तक भी सिविल अस्पताल में डॉक्टर के आते पते नहीं थे। ओपीडी से पर्ची कटवा कर मरीज शनिवार सुबह पूरे अस्पताल परिसर में डॉक्टरों को नई बिल्डिंग से लेकर पुराने भवन तक ढूंढते नजर आए।