देवरी: गुनियाथर गांव के प्रसिद्ध जिरानाथ महादेव मंदिर में वार्षिक पूजा सह मेला आयोजित किया गया
Deori, Giridih | Sep 26, 2026 भादो पूर्णिमा के अवसर पर शनिवार को झारखंड-बिहार सीमा पर स्थित गुनियाथर गांव के प्रसिद्ध जिरानाथ महादेव मंदिर में वार्षिक पूजा सह मेला आयोजित किया गया. पूजा-अर्चना के लिए सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी. झारखंड और बिहार के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने पहले तेलंगा नदी में स्नान किया.