मधुबन: मधुबन में सरैया पुल के पास दो बाइकों की हुई टक्कर, बीआरपी गंभीर रूप से घायल, पटना रेफर
मधुबन-बाजीतपुर पथ पर सरैया पुल के पास शुक्रवार को दो बाइको की हुई टक्कर में मधुबन बीआरसी के बीआरपी अरविन्द कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। प्राथमिक उपचार के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मधुवन से उन्हें सदर अस्पताल मोतिहारी के लिए रेफर कर दिया गया है। उनका इलाज चलने के बाद स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सदर अस्पताल मोतिहारी से पटना रेफर कर दिया गया है।