निज़ामाबाद: फूलपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति की मौत, सिर पर मिला चोट का निशान
आजमगढ़ जनपद के फूलपुर तहसील क्षेत्र के पवई थाना अंतर्गत बलईपुर गांव निवासी प्रमोद कुमार गौड़ (45) का आज शनिवार को सुबह 11 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में शव गांव से करीब 500 मीटर दूर बलईपुर-सलारपुर चकरोड पर मिला। शौच के लिए गई महिलाओं ने शव देखकर शोर मचाया, जिसके बाद ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और मृतक की पहचान हुई ।