बिहपुर: टोटो पलटने से 18 वर्षीय युवती घायल
नवगछिया। सड़क दुर्घटना में 18 वर्षीय भारतीय कुमारी घायल हो गई। वह रंगरा थाना क्षेत्र के साहू टोला भवानीपुर निवासी पंचानन साह की पुत्री बताई गई है। जानकारी के अनुसार मधेपुरा से आने के दौरान बीएलएस कॉलेज के पास टोटो पलट गया, जिसमें युवती घायल हो गई। परिजनों ने उसे इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है।