पातेपुर: पातेपुर में पुलिस ने स्कूल वैन से लाई जा रही शराब की खेप जब्त की, चालक की तलाश जारी
पातेपुर थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के मंडई डीह गांव में छापेमारी कर एक स्कूल वैन से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया है। पुलिस वैन को जब्त कर कार्रवाई में जुटी है। गुरुवार की देर शाम 7 बजे के करीब SHO रौशन कुमार ने बताया कि मंडई डीह गांव में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक स्कूल वैन पर लोड शराब की खेप पकड़ी गई है। इस मामले में चालक एवं मालिक।