बिलासपुर: विद्यालयों में सफाई व्यवस्था को लेकर डीएम ने सख्ती दिखाई, सफाईकर्मियों का भुगतान काम के आधार पर होगा
ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यालयों में स्वच्छता व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने कड़े निर्देश जारी किए हैं। बुधवार को दोपहर दो बजे विकास भवन में आयोजित बैठक में उन्होंने स्पष्ट किया कि 680 सफाईकर्मियों की दैनिक उपस्थिति का सत्यापन प्रधानाध्यापक करेंगे। सफाईकर्मियों को 50 रुपये प्रति घंटे की दर से कार्य के अनुसार भुगतान खंड विकास अध