मैहर: नारायण त्रिपाठी का सांसदों पर तीखा हमला, बोले- वीडी शर्मा बड़े लीडर, इसलिए जनहित से वास्ता नहीं
मैहर। मैहर के पूर्व विधायक नारायण त्रिपाठी ने एक बार फिर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने खजुराहो सांसद व्ही.डी. शर्मा और सतना सांसद गणेश सिंह को निशाने पर लेते हुए जनहित के मुद्दों को लेकर सवाल खड़े किए। नारायण त्रिपाठी ने व्ही.डी. शर्मा पर तंज कसते हुए कहा कि वे अब बड़े लीडर हो गए हैं, इसलिए शायद उनका जनहित से वास्ता नहीं रह गया है।