रॉबर्ट्सगंज: सोनभद्र में ओमैक्स मिनरल्स के निदेशक पर कूटरचित दस्तावेज से खनन पट्टा लेने का आरोप, एफआईआर का आदेश
सोनभद्र में खनन पट्टे से जुड़े कथित फर्जीवाड़े के मामले में अदालत ने बड़ा आदेश दिया है। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट/सिविल जज सिविल डिवीजन सोनभद्र की अदालत ने थाना जुगैल पुलिस को ओमैक्स मिनरल्स प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक सचिन अग्रवाल समेत संबंधित आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर नियमानुसार विवेचना करने का आदेश दिया है,मामला जुगैल थाना क्षेत्र के खेबंधा का है