⛳बरनेट क्षेत्र में एचआरटीसी की सुविधा बहाल 👌
*गत दिवस गद्दी सिप्पी उत्थान संस्था ने एडीसी को सौंपा था ज्ञापन
स्मार्ट सिटी धर्मशाला के साथ लगते धारकंडी क्षेत्र की बरनेट पंचायत में रक्षाबंधन वाले दिन बस सेवा बहाल हो गई। गद्दी सिप्पी उत्थान संस्था के प्रदेश अध्यक्ष देशराज अत्रि की अगुवाई में प्रतिनिधिमंडल ने वीरवार को जिला मुख्यालय में आकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा था। उनके साथ धर्मशाला विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी विपिन नेहरिया, दुर्गेशवर महादेव मंदिर समिति सदस्य सूरज सिंह जरयाल, सुरेश, साहब समेत दर्जनों लोगों ने इस मुद्दे को लेकर अपनी मांग रखी थी। बहरहाल मामले में बस सेवा बहाल होने पर पूर्व बीडीसी सदस्य देशराज अत्रि ने एडीसी विनय कुमार, डीएम एचआरटीसी पंकज चड्डा, सूरज सिंह जरयाल, पूर्व आजाद प्रत्याशी विपिन नेहरिया, मीडिया व स्थानीय लोगों का आभार प्रकट किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह सुविधा लगातार लोगों को मिलती रहेगी। Sukhvinder Singh Sukhu Chamba Express Sudhir Sharma Kewal Pathania Sippy Desh Raj Attri Suraj Singh Jaryal Shamsher Singh Nehria
Chamba, Chamba | Aug 28, 2026