बरियारपुर: धूमधाम से भगवान विश्वकर्मा का पूजा अर्चना किया
मुंगेर। प्रखंड क्षेत्र में लोगों ने धूमधाम से भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की। भगवान विश्वकर्मा की पूजा प्रखंड क्षेत्र के सभी गैरेज, दुकानों तथा सभी वर्ग के कारीगरों द्वारा अपने-अपने घरों में प्रतिमा लाकर श्रद्धापूर्वक की गई। कई जगहों पर भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित कर पंडितों द्वारा वेद मंत्रों के उच्चारण के साथ विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई।