बीकानेर में ACB की बड़ी कार्रवाई, BDO नारायण सुथार संदिग्ध नकदी के साथ पकड़े गए ~
बीकानेर में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए लोहावट पंचायत समिति के विकास अधिकारी (BDO) नारायण सुथार को संदिग्ध नकदी के साथ पकड़ा है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, उनके पास से 8 लाख रुपये से अधिक की राशि बरामद होने की सूचना है। फिलहाल ACB टीम द्वारा उनसे पूछताछ की जा रही है और बरामद राशि के स्रोत की जांच की जा रही है। मामले में विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने आना अभी बाकी है।
#bikaner #rajasthan #bikanernews #breakingnews #anticorruptionbureau