सूरजगढ़: 80 वां स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सूरजगढ़ा थाना में थानाध्यक्ष रोहित कुमार सिंह ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज
शनिवार को सूरजगढ़ा थाना परिसर में 80 वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया. यहां पूर्वाह्न 8:55 बजे सूरजगढ़ा थानाध्यक्ष रोहित कुमार सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया.मौके पर बीडीओ मंजुल मनोहर मधुप,अंचल पुलिस निरीक्षक राजीव कुमार सहित कई प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी एवं क्षेत्र के बुद्धिजीवी मौजूद रहे. माहौल पूरी तरह देशभक्ति के रंगों में रंगा नजर आया.