अकबरपुर लोकसभा क्षेत्र से तीसरी बार के भाजपा सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने बुधवार को कानपुर देहात में 2 हजार से ज्यादा लोगों और 150 से अधिक वाहनों के साथ भव्य तिरंगा यात्रा निकाली. कानपुर नगर के भौती से सुबह 10 बजे शुरू हुई यह यात्रा देशभक्ति गीतों के बीच दोपहर 1 बजे रनियां पहुंची. रनियां पहुंचने पर सांसद की खुली थार कार के बोनट पर समर्थक चढ़ गए, जिसके बाद सांसद ने हाथ जोड़कर उनसे नीचे उतरने की अपील की. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
तिरंगा यात्रा के रनियां पहुंचते ही कुछ युवक खुली थार के बोनट पर चढ़कर सांसद को फूल-माला पहनाने की होड़ में लग गए. समर्थकों को वाहन पर चढ़ा देख सांसद ने तुरंत हाथ जोड़ लिए. उन्होंने मजाकिया और व्यावहारिक लहजे में समर्थकों से नीचे उतरने का अनुरोध किया.
देवेंद्र सिंह भोले, तिरंगा यात्रा, कानपुर देहात, रनियां, वायरल वीडियो, भाजपा सांसद
#तिरंगा_यात्रा #देवेंद्रसिंहभोले #कानपुरदेहात #वायरलवीडियो #भाजपा