संदेश: आजादी के 79 साल बाद भी गरीबों के हिस्से में क्यों नहीं आया आजादी का स्वाद, भारतीय क्रांतिवीर पार्टी ने उठाया बड़ा सवाल
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय क्रांतिवीर पार्टी ने देश की आजादी और गरीबों की मौजूदा स्थिति को लेकर सरकार और व्यवस्था पर तीखा सवाल खड़ा किया है। पार्टी की ओर से कहा गया कि भारत 15 अगस्त 1947 को अंग्रेजी हुकूमत से आजाद हुआ था, लेकिन देश के गरीब और वंचित तबके आज भी उस आजादी का वास्तविक स्वाद महसूस नहीं कर पा रहे हैं। पार्टी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हर भारत