सूरजपुर: कलेक्टर ने खाद्य विभाग की समीक्षा बैठक ली, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
कलेक्टर श्रीमती रेना जमील ने खाद्य विभाग की समीक्षा बैठक लेकर जिले में खाद्यान्न भंडारण, वितरण और राशन कार्डों की ई-केवाईसी की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों की आईरिस से ई-केवाईसी, मृत व्यक्तियों के नाम राशन कार्ड से हटाने तथा विवाहित महिलाओं की ई-केवाईसी और आधार अपडेशन के निर्देश दिए। आधार अपडेशन के लिए ग्रामवार रोस्टर बनाकर अभियान चलाने को