मसौढ़ी: बिहार में बाढ़ का कहर: 6 जिलों के 466 गांव जलमग्न, 27 लोगों की मौत
8 लाख की आबादी प्रभावित, 20 से अधिक लोग लापता; सीवान में जितिया के दिन तीन बेटियों की डूबने से मौत पटना 4 अक्टूबर 2026। बिहार में सितंबर के अंतिम सप्ताह से जारी बाढ़ की स्थिति अब भी गंभीर बनी हुई है। गंडक नदी में उफान और कई स्थानों पर तटबंध क्षतिग्रस्त होने के कारण राज्य के छह जिलों के करीब 466 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। बाढ़ से करीब आठ लाख लोग प्रभावित हुए