सहारनपुर: बारात की गाड़ी रोककर अपहरण के प्रयास का आरोप, नवविवाहिता ने एसएसपी से कार्रवाई की गुहार लगाई
कोर्ट रोड स्थित एक होटल में बुधवार दोपहर 2:00 बजे प्रेसवार्ता कर सरसावा क्षेत्र की नवविवाहिता ने कुछ लोगों पर बारात की गाड़ी रोककर अपहरण के प्रयास, मारपीट और लूटपाट का आरोप लगाया। इसके बाद उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। पीड़िता के अनुसार, 27 सितंबर को शाहपुर रोड गंगोह से उनकी बारात हुसैनपुर घंघोड़ पहुंची थी।