सुल्तानगंज: छह मासूमों की मौत के दूसरे दिन विष्णुटोला पहुंचे सांसद-विधायक, परिजनों को दी सांत्वना, आज मिलेगा चार-
सुल्तानगंज। करमा-धरमा पर्व की खुशियों के बीच हुए दर्दनाक हादसे के दूसरे दिन मंगलवार को नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड 27 के विष्णुटोला में मातम पसरा रहा। छह मासूमों की बाढ़ के पानी में डूबने से हुई मौत के बाद गांव की गलियां सिसकियों से गूंजती रहीं। जिन घरों में बच्चों की चहल-पहल थी, वहां अब गम और सन्नाटा पसरा हुआ है। हादसे में राहुल कुमार, विकास कुमार, पूजा कुमा