कासगंज: कासगंज शहर के अशोक नगर में मिला नवजात का शव, पुलिस ने पीएम के लिए भेजकर जांच शुरू की
पुलिस के अनुसार नाले से बरामद शव नवजात बालक का है। शव मिलने की सूचना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। पुलिस द्वारा नवजात शिशु की पहचान कराने के लिए आसपास रहने वाले लोगों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही संभावित परिजनों अथवा घटना से जुड़ी जानकारी जुटाने के लिए स्थानीय स्तर पर जांच की जा रही है।