🌸 सलूणी में नन्हे-मुन्नों का ‘समर मेला-2’ 🌸
पीएम श्री राजकीय प्राथमिक पाठशाला सलूणी में 3 से 6 वर्ष के बच्चों के लिए ‘समर मेला-2’ का शानदार आयोजन किया गया। 🎉
खेल-खेल में सीखने वाली आधुनिक एवं बाल-केंद्रित गतिविधियों में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा दिखाई। 👧👦✨
कार्यक्रम में CDPO श्री आर. आर. भारद्वाज ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। वहीं CHT श्री राज कुमार सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।
मुख्य अतिथि ने कहा कि प्रारंभिक बाल्यावस्था में दी जाने वाली गुणवत्तापूर्ण शिक्षा बच्चों के सर्वांगीण विकास की मजबूत नींव रखती है।
📍 सलूणी | चंबा | हिमाचल प्रदेश
🎥 Pahadi News | Suneel Pahadi ✍️
#PahadiNews #SunilPahadi #Salooni #SummerMela2 #PMShriSchool #ChambaNews #Chamba #HimachalPradesh #बालविकास #बालशिक्षा #आंगनबाड़ी #समरमेला #सलूणी #नन्हेमुन्नेबच्चे #शिक्षा #PahadiNews
Chamba, Chamba | Aug 20, 2026