देवरिया पुलिस ने निकाली भव्य तिरंगा बाइक रैली, एसपी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
देवरिया, 14 अगस्त 2026। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत शुक्रवार को देवरिया पुलिस द्वारा भव्य तिरंगा बाइक रैली का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री अभिजित आर. शंकर ने पुलिस लाइन स्थित प्रेक्षागृह से हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।
रैली में पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया। पुलिसकर्मी हाथों में तिरंगा लेकर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का संदेश जन-जन तक पहुंचाते नजर आए। इस दौरान आमजन से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों पर तिरंगा फहराने तथा राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और गौरव की भावना को मजबूत करने की अपील की गई।
तिरंगा बाइक रैली पुलिस लाइन देवरिया से शुरू होकर पुलिस लाइन तिराहा, रुद्रपुर मोड़ तिराहा, रोडवेज बस स्टैंड, सुभाष चौक, पूरवा तिराहा, सोमनाथ मंदिर मार्ग और मालवीय रोड होते हुए पुनः सुभाष चौक व रोडवे
Deoria, Deoria | Aug 14, 2026