बबेरू: मुरवल गांव में खाद न मिलने से भड़के किसानों ने लगाया जाम, पुलिस ने समझा-बुझाकर कराया शांत
Baberu, Banda | Aug 13, 2026 बबेरू तहसील क्षेत्र अंतर्गत मुरवल गांव मे आज गुरुवार की दोपहर हजारों की संख्या मे खाद लेने पहुंचने किसानों को ज़ब खाद नहीं मिली तो मुख्य सड़क पर पहुंचकर जाम लगा दिया, जाम घंटो लगा रहा, जाम की सूचना मिलते ही मौके पर मुरवल चौकी पुलिस किसानों को समझा बुझाकर जाम खोलवाया, और खाद वितरण करवाया गया.