टीकमगढ़: कलेक्ट्रेट में महारानी अवंतीबाई की प्रतिमा हटाने पर लोधी महासभा का आक्रोश, दी आंदोलन की चेतावनी
अशोकनगर के महौली चंदेरी में महारानी अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा हटाए जाने के विरोध में अखिल भारतीय लोधी राजपूत कल्याण महासभा ने कलेक्टर के माध्यम से प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। महासभा ने प्रतिमा को जल्द यथास्थान स्थापित करने की मांग की है। पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं हुई तो मध्यप्रदेश में प्रदेशव्यापी आंदोलन किया जाएगा।