खूंटाघाट वेस्टवियर में जान जोखिम में डालकर सेल्फी, पुलिस ने की कार्रवाई
रतनपुर। बारिश के मौसम में खूंटाघाट वेस्टवियर में तेज बहाव के बावजूद कुछ लोग सुरक्षा गेट और बैरिकेड लांघकर खतरनाक स्थान पर पहुंच गए। परिवार, बच्चों और महिलाओं के साथ पहुंचे लोग तेज बहाव के करीब सेल्फी और वीडियो बनाते नजर आए। सूचना पर रतनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को बाहर निकालकर कड़ी फटकार लगाई। कुछ लापरवाह लोगों को मौके पर उठक-बैठक कराकर चेतावनी भी दी गई। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि बारिश के दौरान वेस्टवियर, डेम और नदी-नालों के तेज बहाव से दूरी बनाए रखें। पुलिस ने स्पष्ट कहा—सेल्फी और रील जिंदगी से बड़ी नहीं है।
#Khutaghat #RatanpurPolice #Bilaspur
#RainAlert #ChhattisgarhPrimeTime
Raipur, Raipur | Aug 17, 2026