जबलपुर: सिविल लाइन थाना क्षेत्र में सड़क पर दौड़ता दिखा कांटेदार सेही, वीडियो वायरल - लोग सतर्क रहें
जबलपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में देर शाम एक हैरान कर देने वाला नजारा देखने को मिला। सड़क पर अचानक कांटेदार सेही (Porcupine) दौड़ता हुआ नजर आया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।वीडियो में साफ दिख रहा है कि सेही घबराया हुआ है और सड़क पर इधर-उधर भाग रहा है। देर शाम होने के कारण ट्रैफिक भी था, जिससे हादसे का डर बना रहता है।