नौहट्टा: नौहट्टा में सरकारी और निजी कार्यालयों में शान से फहराया गया तिरंगा
नौहट्टा में सरकारी और निजी कार्यालयों में शान से फहराया गया तिरंगा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नौहट्टा प्रखंड क्षेत्र में शनिवार को विभिन्न सरकारी एवं निजी कार्यालयों में पूरे उत्साह और देशभक्ति के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इस दौरान कई स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों और स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।